Monday, 28 July 2014

उन्हें इतना गुमान क्यों?



आखिर लेखकीय संगठनों के अधिकांश लोगों को इतना गुमान क्यों है? अरे भाई आप किसी को नकार ही तो सकते हैं। नकारिए, लेकिन किसी की हस्ती तो नहीं मिटा सकते। आपका सदस्य न होने का मतलब यह तो नहीं कि अगला किसी तरह का सृजन करने लायक ही नहीं है। आप किसी मुद्दे पर बहस करने के लिए भी तैयार नहीं हैं, जबकि आपके अपने भीतर ही असंतोष पनपा हुआ है। अब देखिए न, आपने अपने बीच के किसी ऐसे लेखक या कवि की कृतियों पर चर्चा कभी कराई जिसे बहुत से लोग नहीं जानते। नहीं कराई। लोगों में यही घारणा बनती जा रही है कि आप तो महज दिखावे और खानापूर्ति के संगठन हैं, जो महज अपने होने का विश्वास दिलाने की जिद लिए बैठे हैं। अरे दिल बड़ा कीजिए और लेखक की तरह बिहेव कीजिए, किसी राजनीतिज्ञ की तरह या फिर साहित्यिक माफिया या क्षत्रप की तरह नहीं। सबको ....दे भगवान।

No comments: